जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट/गाइड: ई. ए. एन. त्रिपाठी

पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम तुर्कवलियां में बीएड सत्र 2026-27 के द्वितीय वर्ष तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण 21 नवंबर को संपन्न हुआ। प्रबंधक ई. अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट/गाइड जीवन जीने की कला सिखाता है।

Nov 21, 2026 - 19:20
Nov 21, 2026 - 19:36
 0  16
जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट/गाइड: ई. ए. एन. त्रिपाठी

पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण का हर्षोल्लास के साथ समापन, प्रशिक्षुओं को दी गई जीवन कौशल की सीख

गोरखपुर।

 पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम तुर्कवलियां गोरखपुर में बीएड सत्र 2026-27 के द्वितीय वर्ष तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण शनिवार को महाविद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक, प्राचार्य, ट्रेनर एवं प्रवक्तागण द्वारा टोली निरीक्षण के साथ हुई। प्रशिक्षण में ट्रेनर के रूप में ओम प्रकाश उपाध्याय एवं किरण ने अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक द्विवेदी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्काउट/गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन में इसका क्या स्थान है।

 प्रबंधक ई. अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने स्काउट/गाइड के विषय में सारगर्भित जानकारी देते हुए कहा कि स्काउट/गाइड हमको जीवन जीने की कला सिखाता है, जिसे हर व्यक्ति के लिए जानना अति आवश्यक है।

प्राचार्य डॉ. वकील धर दूबे ने अपने उद्घोष में स्काउट/गाइड की बारीकियों एवं खूबियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्काउट/गाइड हमें यह कला सिखाता है कि कठिन परिस्थिति में भी हम अपना एवं अन्य लोगों का अधिक से अधिक सहयोग और समस्याओं का समाधान कैसे कर सकते हैं।

इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश नारायण यादव, राजकुमार यादव, राजीव सिंह, डॉ. वंदना पांडेय एवं महाविद्यालय के सभी प्रवक्तागण डॉ. सतीश धर दूबे, धर्मेंद्र चौहान, ओंकार नाथ त्रिपाठी, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, वंदना पांडेय, रंजू दूबे, अनीता पाण्डेय, डॉ. सांत्वना श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, सत्यम यादव, कार्तिकेय पांडेय एवं कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्र, हरीश नारायण पांडेय, संदीप तिवारी, शिववचन यादव, शिवम धर दूबे सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार