कृष्ण वाले बयान के बाद पहली बार ब्रज पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- टेढ़े-मेढ़े ठाकुर जी की नगरी में आए हैं
कृष्ण पर बयान बाद धीरेंद्र शास्त्री पहली बार मथुरा पहुंचे, बांके बिहारी की नगरी में स्वागत हुआ, बोले टेढ़े-मेढ़े ठाकुर जी के धाम आए हैं, ब्रजवासियों को दंडवत प्रणाम किया।
लखनऊ/मथुरा(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- भगवान श्री कृष्ण पर दिए विवादित बयान के बाद विवादों में घिरे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार मथुरा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से हंसते हुए कहा, _'हम अपने प्यारे टेढ़े-मेढ़े ठाकुर जी... बांके बिहारी जी की नगरी में आए हैं। सभी ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़ कर दंडवत प्रणाम करते हैं।'
उन्होंने कहा कि व्यक्ति का व्यक्तित्व तभी बड़ा होता है, जब वह सनातनी होकर सेवा को आगे रखता है। सनातन के नाम पर दिखावा करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'कुछ लोग ऐसे भी सनातनी हैं, जो हैं नहीं और बने हैं। ऐसे बरसाती मेंढकों से बचकर रहना।'
धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को उनके पुराने बयान पर सफाई के तौर पर भी देखा जा रहा है। मथुरा में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भक्त और संत मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
