दिल्ली में अखिलेश यादव से मिले पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति - महराजगंज की 5 सीटों पर जीत का टारगेट
दिल्ली में अखिलेश यादव से मिले पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति - महराजगंज की 5 सीटों पर जीत का टारगेट
महराजगंज/नई दिल्ली(हिन्द भास्कर):- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने मुलाकात की। इस मुलाकात में मौजूदा राजनीतिक हालात और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई।
अखिलेश का निर्देश - 5 की 5 सीटें जीतनी है।
अखिलेश यादव ने महराजगंज की सभी पांच विधानसभा सीटों - सिसवा, महराजगंज सदर, पनियरा, फरेन्दा और नौतनवा पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से पूरी ताकत से जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव यूपी के भविष्य के लिए बेहद अहम है और ये बदलाव का चुनाव होगा। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा।
पीड़ित परिवारों का हाल पूछा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीते दिनों हुई घटनाओं पर भी चर्चा की:
- खाद लेते समय बोरी के नीचे दबकर मरे किसान रमाशंकर चौरसिया के परिवार का हाल।
- सुकरहर गांव में करंट से पिता-पुत्र की मौत पर 1-1 लाख की मदद का जिक्र।
- सिसवा के PDA समाज के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत
- अखिलेश ने कहा, सपा सरकार बनने पर CBI जांच होगी
- निचलौल में डंपर से 4 युवकों की मौत और सिसवा में पोखरे में डूबे 3 मासूमों की घटना पर भी संवेदना जताई।
16 सितंबर को महराजगंज आएंगे प्रदेश अध्यक्ष
सुशील टिबड़ेवाल ने बताया कि 16 सितंबर को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल महराजगंज आ रहे हैं, उसके बाद अखिलेश यादव खुद जिले का दौरा करेंगे। सुशील टिबड़ेवाल ने भरोसा दिलाया कि पांचों सीटों पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
What's Your Reaction?
