गोरखपुर छावनी: जनरल कोच से 18 किलो गांजा बरामद, RPF की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर छावनी: जनरल कोच से 18 किलो गांजा बरामद, RPF की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

Sep 13, 2026 - 15:23
 0  22
गोरखपुर छावनी: जनरल कोच से 18 किलो गांजा बरामद, RPF की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- रेलवे में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में RPF को बड़ी सफलता मिली है। लखनऊ मंडल की संयुक्त टास्क टीम ने गाड़ी संख्या 22551 के जनरल कोच से 18 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई 12 सितंबर 2026 को हुई।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ और सहायक सुरक्षा आयुक्त, गोरखपुर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक दशरथ प्रसाद के पर्यवेक्षण में टीम ने ट्रेन के जनरल कोच संख्या 226992 की जांच की। इस दौरान 9 पैकेट में रखा कुल 18.200 किलोग्राम गांजा लावारिस हालत में मिला।

टीम का नेतृत्व ASI के.पी. भारती कर रहे थे, जिसमें एंटी स्मगलिंग टास्क टीम, नारकोटिक्स टास्क टीम, CIB गोरखपुर और RPF पोस्ट गोरखपुर छावनी (GKC) के कुल 12 जवान शामिल थे। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹18 लाख 20 हजार आंकी गई है।

RPF ने बरामद मादक पदार्थ को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए पोस्ट GKC को सुपुर्द कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow