देश के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण: ई०ए०एन० त्रिपाठी
2024 बैच के प्रशिक्षुओं का 2023 बैच के प्रशिक्षुओं ने किया स्वागत

डी०एल०एड०बैच 2024 का स्वागत समारोह आयोजित
हिन्द भास्कर, गोरखपुर।
पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डी०एल०एड० कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में दिनांक 22 फरवरी 2025 को नवागत डी०एल०एड० बैच 2024 के प्रशिक्षुओं का स्वागत डी०एल०एड० बैच 2023 द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई० अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय सदैव समर्पित रहा है। उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक भारत का भविष्य निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की सारी जिम्मेदारी आने वाले समय में आपको निभानी है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि ओंकार नाथ मिश्रा ने कहा नैतिक मूल्यों में गिरावट तेजी से हो रही है इसे हमें रोकना होगा।
इसी क्रम में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके डी०एल०एड०बैच 2022 का विदाई मिष्ठान, गिफ्ट देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
संस्थान के प्राचार्य कृष्ण मुरारी पाठक ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान शैक्षिक कार्यों हेतु सामाजिक क्षेत्र में दृढ़ संकल्पित है। नित्य नए आयाम को स्पर्श कर रहा है।
इस अवसर पर डायरेक्टर इंजीनियर प्रशांत द्विवेदी, धर्मेंद्र चौहान, श्रीमती वंदना पाण्डेय, ओंकार नाथ त्रिपाठी अरविंद कुमार मौर्य ,राजेंद्र सिंह, संदीप तिवारी, अवनेश्वर त्रिपाठी ,देवेश पाठक एवं कर्मचारी हरिकेश, गोमती आदि लोग उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमा, आंचल, स्नेहा, अन्नू रानी ,रूपम ,रीता ,उर्मिला, सुमन यादव, नेहा यादव ,प्रीति जायसवाल ,पवन मौर्य ,आनंद विश्वकर्मा, शादिक अंसारी आदि लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शुक्ला एवं आनंद दुबे ने किया।
What's Your Reaction?






