1 नवंबर से बिना Truecaller दिखेगा कॉलर का नाम, शुरू हुई CNAP सेवा

1 नवंबर से शुरू हुई CNAP सेवा, बिना Truecaller के स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का नाम। KYC रिकॉर्ड से आएगा नाम, 4G-5G पर मिलेगी सुविधा, स्पैम कॉल पर लगेगी रोक।

Nov 1, 2026 - 12:18
 0  25
1 नवंबर से बिना Truecaller दिखेगा कॉलर का नाम, शुरू हुई CNAP सेवा

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 नवंबर से बड़ी राहत शुरू हो गई है। अब अनजान नंबर से कॉल आने पर Truecaller जैसे ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टेलीकॉम विभाग की नई Caller Name Presentation (CNAP) सुविधा आज से लागू हो गई है। इसके तहत जब भी किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी तो नंबर के साथ-साथ कॉल करने वाले का नाम भी मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यह नाम टेलीकॉम कंपनियों के पास मौजूद KYC रिकॉर्ड से लिया जाएगा। यानी सिम लेते वक्त जो नाम दिया था, वही नाम सामने वाले को दिखेगा।

क्या है खास:

  • शुरुआत में यह सुविधा 4G और 5G नेटवर्क पर काम करेगी।
  • इसके लिए कोई ऐप डाउनलोड करने या आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
  • नाम सीधे टेलीकॉम कंपनी के सर्वर से आएगा, इसलिए फर्जी नामों पर भी लगाम लगेगी।
  • विदेश से आने वाली कॉल पर 'International Call' लिखा हुआ आएगा।

जानकारों के मुताबिक इस कदम से साइबर ठगी और स्पैम कॉल पर काफी हद तक रोक लगेगी। लोग कॉल उठाने से पहले ही समझ जाएंगे कि कॉल किसकी है। हिन्द भास्कर ने जब लोगों से बात की लोगों का कहना है कि सरकार का यह एक बहुत अच्छा पहल है इससे अब साइबर ठगी कम होगी और अनजाने नंबरों से भी लोग अब परेशान नहीं होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow