रक्षाबंधन से पहले ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भावुक आयोजन, जहां मलिन बस्तियों की बच्चियों ने राजीव मिश्रा को बांधी राखी
रक्षाबंधन से पहले ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भावुक आयोजन, जहां मलिन बस्तियों की बच्चियों ने राजीव मिश्रा को बांधी राखी
प्रयागराज(हिन्द भास्कर):- सामाजिक समरसता और प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पूर्व ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक विशेष और भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी राजीव मिश्रा स्कूलों और स्थानीय मलिन बस्तियों में पहुंचे, जहां छोटी-छोटी बच्चियों ने उन्हें राखी बांधी।
बच्चियों ने बड़े उत्साह और पवित्र भाव के साथ राजीव मिश्रा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, कुमकुम का तिलक लगाया, आरती उतारी और उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस भावुक क्षण पर राजीव मिश्रा ने सभी बच्चियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई, फल, नए कपड़े, खिलौने और दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपहार में दीं।
इस अवसर पर राजीव मिश्रा ने कहा, "रक्षाबंधन केवल सगे भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है। इन नन्हीं बेटियों के हाथों से राखी बंधवाना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। यह पावन धागा इन बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसर देने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।"
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आपसी सौहार्द की भावना का विकास होता है। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट गरीबों और असहायों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
What's Your Reaction?
