पत्रकारिता का स्वरूप बदल चुका है, लक्ष्य भी हुए परिवर्तित : सरदार दिलावर सिंह
देवरिया के रामनाथ स्थित इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ द्वारा सम्मान समारोह और परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक सरदार दिलावर सिंह ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर विचार व्यक्त किए तथा विभिन्न अतिथियों ने भी अपने संबोधन में पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला।
देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में रामनाथ स्थित इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पत्रकार सम्मान समारोह एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि स्वाधीनता पूर्व पत्रकारिता का एक स्पष्ट लक्ष्य हुआ करता था और पत्रकार उसी उद्देश्य को केंद्र में रखकर कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता का स्वरूप काफी बदल गया है और इसके सामने नई चुनौतियां भी खड़ी हुई हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय मंत्री मारकंडे मिश्र, प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार सौदागर सिंह तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व प्रबंधक विद्यासागर चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर दिनेश राव, डॉ. रजनीश मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह, रेडियो रंग के सुमंत कुमार, हेमा मल्ल, डॉ. संजय गुप्ता, संध्या देवी, सुभावती, शिवम राजभर, अनूप कुमार सिंह, धीरज कुमार राव, विजय कुमार, विजय शंकर रावत, जवाहर लाल गुप्ता सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष एस.एन. पाण्डेय ने की।
What's Your Reaction?
