28 साल की सेवा का मिला फल, RPF अधिकारी मुकेश सोम सम्मानित
लखनऊ RPF अकादमी के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार सोम को गणतंत्र दिवस 2026 पर मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- जगजीवन राम RPF अकादमी लखनऊ में सहायक सुरक्षा आयुक्त (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार सोम को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया है।
RPF स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में RPF की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। मुकेश कुमार सोम 1997 में RPSF में शामिल हुए थे। 28 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न बटालियनों में तैनाती के दौरान रेलवे सुरक्षा और यात्री सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
उन्होंने BCAS, नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर भी सेवाएं दी हैं। सेवा के दौरान उन्हें 17 नकद पुरस्कार, 02 प्रशंसा पत्र और 01 प्रशंसा से सम्मानित किया जा चुका है। G-20 सम्मेलन 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें DG Commendation Disc और दिल्ली पुलिस आयुक्त द्वारा Special Commendation Disc भी प्रदान किया गया है।
What's Your Reaction?
