मंत्री ए.के. शर्मा ने किया OTS कैंपों का निरीक्षण, बोले- 15 दिसंबर तक ब्याज और सरचार्ज में मिल रही 100% छूट

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने इंदिरा नगर में OTS कैंपों का निरीक्षण किया और नागरिकों से 15 दिसंबर तक बकाया कर जमा कर 100% ब्याज छूट का लाभ उठाने की अपील की।

Nov 26, 2026 - 18:12
 0  16
मंत्री ए.के. शर्मा ने किया OTS कैंपों का निरीक्षण, बोले- 15 दिसंबर तक ब्याज और सरचार्ज में मिल रही 100% छूट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सोमवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा लगाए गए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) कैंपों का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने निरीक्षण किया। मंत्री शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने OTS योजना की तारीख बढ़ाकर अब 15 दिसंबर 2026 कर दी है। इस योजना में बकाया टैक्स जमा करने पर ब्याज और सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

उन्होंने लोगों से कहा कि इस मौके का फायदा उठाकर अपना बकाया कर जरूर जमा करें। मंत्री शर्मा इंदिरा नगर के मुंशी पुलिया के पास जोन-7 में लगे OTS कैंप में पहुंचे। वहां मौजूद लोगो से मंत्री शर्मा ने बात चित कि जहां लोगों ने बताया कि इस योजना से उन्हें काफी राहत मिली है। कई सालों से ब्याज के कारण बकाया कर जमा नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब ब्याज माफ होने से जमा करना आसान हो गया है।

लोगों ने इसके लिए मंत्री का धन्यवाद भी किया। इसके बाद वे इंदिरा नगर के झूलेलाल ट्रस्ट भवन में लगे कैंप में पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों से बात करते हुए कहा कि यह योजना नागरिकों को राहत देने के लिए लाई गई है। कैंप में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसी छूट वाली योजना पहले कभी नहीं देखी। इससे लंबे समय से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

मंत्री शर्मा ने अपील की कि 15 दिसंबर से पहले ज्यादा से ज्यादा लोग अपना बकाया हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स जमा कर दें और 100 प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ लें। आगे मंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार और नगर निगम का मकसद लोगों को राहत देना और शहर को साफ-सुथरा व सुविधाओं से भरा बनाना है। OTS योजना बकाया निपटाने का सबसे अच्छा मौका है, इसका सभी को लाभ उठाना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow