बाराबंकी का कुर्सी रोड बना पैकेजिंग हब, 5 हजार से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र पैकेजिंग हब बना, 5000 लोगों को रोजगार, हिलटॉप ट्रेडर्स रोज 24 लाख कैप का उत्पादन कर रही है।

Oct 17, 2026 - 19:00
 0  31
बाराबंकी का कुर्सी रोड बना पैकेजिंग हब, 5 हजार से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

लखनऊ/बाराबंकी (हिन्द भास्कर):- यूपीसीडा का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र अब सिर्फ फैक्ट्रियों का जाल नहीं रहा, बल्कि पूरे प्रदेश के फूड और बेवरेज सेक्टर की रीढ़ बनता जा रहा है।

यहां ज्ञान डेयरी से लेकर SLMG बेवरेजेज, फिट वॉटर और बड़े बिस्किट-नमकीन ब्रांडों के प्लांट लगने के बाद अब ये पूरा क्लस्टर 5000 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार दे रहा है। इस पूरे इकोसिस्टम को मजबूती देने में बाराबंकी की एक कंपनी हिलटॉप ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड का बड़ा रोल है।

12 एकड़ में रोज 24 लाख कैप और प्रीफॉर्म

2020 में शुरू हुई हिलटॉप ट्रेडर्स आज पीईटी प्रीफॉर्म और बोतल के ढक्कन (कैप) बनाने में प्रदेश की लीडिंग कंपनी बन चुकी है। कंपनी के 12 एकड़ के प्लांट में हर दिन करीब 24 लाख कैप और प्रीफॉर्म बनते हैं।

हिन्द भास्कर से बातचीत में कंपनी के टेक्नो-कमर्शियल हेड उमेश मिश्रा ने बताया, "हमारी कोशिश सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि टिकाऊ उत्पादन पर है। हम कोका-कोला समेत यूपी की लगभग सभी बड़ी बॉटलिंग यूनिट को सप्लाई करते हैं ताकि पैकेजिंग की किल्लत न हो।" कंपनी में 100 से ज्यादा परमानेंट और करीब 100 ठेके पर कर्मचारी काम कर रहे हैं।

40% रीसायकल मटेरियल का इस्तेमाल, बड़ी बात

आमतौर पर प्लास्टिक कंपनियों पर पर्यावरण को लेकर सवाल उठते हैं, लेकिन हिलटॉप ने इसका उल्टा किया है। उमेश मिश्रा के मुताबिक, "हम अपने कुल प्रोडक्शन में, खासकर पीईटी प्रीफॉर्म में लगभग 40 प्रतिशत रीसायकल मटेरियल यूज कर रहे हैं।

इससे वर्जिन प्लास्टिक पर निर्भरता कम हो रही है और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा मिल रहा है।" यही वजह है कि आज कुर्सी रोड सिर्फ एक इंडस्ट्रियल एरिया नहीं, बल्कि रोजगार और सप्लाई चेन का बड़ा सेंटर बनकर उभरा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow