रामचौरा रोड पर रेलवे ट्रैक पर पड़ा था शख्स, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान

लालगोपालगंज-रामचौरा रोड पर KM 23/05 पर ट्रैक पर पड़े विनोद कुमार की जान लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई, RPF ने अस्पताल भेजा, रेलवे ने की सराहना।

Sep 20, 2026 - 14:13
 0  33
रामचौरा रोड पर रेलवे ट्रैक पर पड़ा था शख्स, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान

प्रयागराज(हिन्द भास्कर):- लाल गोपालगंज से रामचौरा रोड के बीच शुक्रवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। किलोमीटर संख्या 23/05 पर एक व्यक्ति रेल पटरी पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसी दौरान ट्रेन नंबर 14308 वहां से गुजर रही थी।

ट्रेन के लोको पायलट RR Meena की नजर पटरी पर पड़े व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया। लोको पायलट की इस फुर्ती से ट्रैक पर पड़े विनोद कुमार नाम के व्यक्ति की जान बच गई।

इसके बाद लोको पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही RPF टीम मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को रामचौरा रोड स्टेशन के स्टेशन मास्टर कार्यालय लाया गया।

प्राथमिक पूछताछ के बाद उसे इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में रेलवे अधिकारियों ने लोको पायलट की सजगता और मानवीयता की तारीफ की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow