कैम्पियरगंज तहसील केखजुरगांवा ग्राम के घीसापुर टोले पर महालक्ष्मी पूजन के साथ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, पहले दिन सुनाई धुंधकारी की कथा
खजुरगांवा के घीसापुर टोले पर नवयुवक संघ द्वारा महालक्ष्मी पूजन के साथ सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा का वाचन कथावाचक वेद प्रकाश पाण्डेय कर रहे हैं। पहले दिन उन्होंने धुंधकारी की कथा का वर्णन कर भक्तों को भक्ति और सदाचार का महत्व समझाया।
नवयुवक संघ द्वारा संगीत मयी भागवत कथा का आयोजन, कथावाचक वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया ज्ञान वर्षा
कैम्पियरगंज
खजुरगांवा ग्राम सभा के घीसापुर टोले पर महालक्ष्मी पूजन के साथ नवयुवक संघ के तत्वावधान में सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है।
कथा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक वेद प्रकाश पाण्डेय जी महाराज कर रहे हैं।
पहले दिन कथावाचक ने धुंधकारी की कथा का सजीव वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कुसंगति और बुरे कर्म मनुष्य को अधोगति की ओर ले जाते हैं, वहीं सत्संग और श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से बड़े से बड़े पापी का भी उद्धार हो जाता है। धुंधकारी के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने भक्तों को भक्ति, वैराग्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कथा के दौरान संगीत मयी भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष कथा सुनने पहुंचे। नवयुवक संघ के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में सुख-समृद्धि और धार्मिक चेतना के लिए किया गया है, जो सात दिनों तक चलेगा।
What's Your Reaction?
