गोमतीनगर स्टेशन से AC का आउटडोर यूनिट चोरी, RPF ने 2 चोरों को रंगे हाथ दबोचा

गोमतीनगर स्टेशन से रेलवे एसी आउटडोर यूनिट चोरी। RPF और CIB ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को ठेले पर सामान ले जाते रंगे हाथ पकड़ा।

Nov 4, 2026 - 13:40
 0  23
गोमतीनगर स्टेशन से AC का आउटडोर यूनिट चोरी, RPF ने 2 चोरों को रंगे हाथ दबोचा

लखनऊ (हिन्द भास्कर ब्यूरो):- गोमतीनगर रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म नंबर-1 के दक्षिणी छोर पर स्थित सिग्नल/रिले रूम के ऊपर लगा रेलवे का एसी आउटडोर यूनिट चोरी हो गया। जिस की सूचना टेक्नीशियन गिरीश कुमार अवस्थी ने रेलवे सुरक्षा बल गोमतीनगर में तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर RPF पोस्ट गोमतीनगर पर मु.अ.सं. 06/2026, धारा 3 रेल सम्पत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर ललितेश कुमार सिंह को सौंपी गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

आप को बता दे कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि चोरी का सामान ले जाया जा रहा है। जिस पर सूचना मिलते ही RPF पोस्ट गोमतीनगर और CIB लखनऊ जंक्शन की संयुक्त टीम ने बिना देर किए कार्रवाई की।

03.11.2026 को सुबह करीब 03:40 बजे गोमतीनगर स्टेशन के पश्चिमी साइड यार्ड में मिठाई वाला ओवरब्रिज के नीचे परित्यक्त रेलवे आवास के पास दो व्यक्तियों को ठेले पर चोरी का AC इन्वर्टर आउटडोर यूनिट ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. विजय कुमार तिवारी (35 वर्ष) पुत्र स्व. चेतराम तिवारी, निवासी बेरीसाल पुरवा, बमभौरी, थाना हरदी, जिला बहराइच।
  2. महमूद अली उर्फ आलम (42 वर्ष) पुत्र शेखावत अली, निवासी अचकपुरवा, भगवानपुर माफी, थाना रामगांव, जिला बहराइच।

दोनों के कब्जे से चोरी किया गया एसी इन्वर्टर आउटडोर यूनिट बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय ACJM (R), लखनऊ जंक्शन के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को 16.11.2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार लखनऊ भेज दिया गया है।

वहीं मामले की जांच सब इंस्पेक्टर ललितेश कुमार सिंह को सोपी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow