लखनऊ मंडल में शुद्ध पेयजल के लिए रेलवे का सघन अभियान, दो स्टेशनों पर पानी में क्लोरीन नहीं मिला

लखनऊ मंडल में शुद्ध पेयजल के लिए रेलवे का सघन अभियान, दो स्टेशनों पर पानी में क्लोरीन नहीं मिला

Aug 22, 2026 - 22:09
 0  12
लखनऊ मंडल में शुद्ध पेयजल के लिए रेलवे का सघन अभियान, दो स्टेशनों पर पानी में क्लोरीन नहीं मिला

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने 15 दिन का विशेष जाँच अभियान शुरू किया है।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 20 अगस्त 2026 से शुरू हुए इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम रेलवे कॉलोनियों, स्टेशन परिसरों और प्लेटफार्मों पर लगे वाटर बूथों का औचक निरीक्षण कर रही है।

अभियान के तहत आज अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज गोयल ने आलमबाग के डीजल शेड स्थित स्वास्थ्य इकाई का दौरा किया। वहाँ पानी में क्लोरीन की मात्रा शून्य मिली। इस पर उन्होंने तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

वहीं, प्रतापगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के वाटर बूथ नंबर पांच के पानी की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, जबकि शाहगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के वाटर बूथ नंबर एक में भी क्लोरीन की मात्रा शून्य पाई गई, जिसे असंतोषजनक बताया गया है।

रेल प्रशासन ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु चंद सक्सेना के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। जाँच के दौरान मिली कमियों को संबंधित विभाग को भेजकर तुरंत ठीक कराया जा रहा है, ताकि यात्रियों को शुद्ध पेयजल मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow