लखनऊ में बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल- गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, पर शादी का वादा निभाओ
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में कहा- गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, पर शादी का वादा निभाओ। युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की नसीहत दी।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को रिलेशनशिप को लेकर बड़ी नसीहत दी है। हिन्द भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने गुरुवार को लखनऊ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में कहा कि गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर शादी का वादा किया है तो उसे निभाओ।
राज्यपाल ने कहा, "पहले आत्मनिर्भर बनो, कमाने लायक बनो, फिर शादी करो। 13-14 साल की उम्र में लड़की को मां बनाकर छोड़ देना गलत है।" उन्होंने युवाओं से कहा कि वो सतर्क रहें और पहले अपने पैरों पर खड़े हों। उन्होंने कहा कि आजकल ऐसे मामले बढ़ रहे हैं जहां कम उम्र में लड़कियां मां बन रही हैं और उनकी जिम्मेदारी समाज पर आ रही है।
राज्यपाल का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल की इस बात पर तालियां बजाईं। इससे पहले भी राज्यपाल लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर अपने बयानों के कारण चर्चा में रही हैं।
What's Your Reaction?
