प्रदेश में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 अफसर निर्वाचन कार्यालय भेजे गए

यूपी में देर रात तबादला एक्सप्रेस चली, 14 PCS अफसरों के तबादले हुए। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद 3 अफसर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में OSD बनाए गए।

Oct 22, 2026 - 23:25
 0  40
प्रदेश में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 अफसर निर्वाचन कार्यालय भेजे गए

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हिन्द भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार, शासन ने 8 ADM और 5 SDM समेत 14 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद ये लिस्ट जारी की गई है।

जारी लिस्ट के अनुसार, एडीएम (प्रशासन) झांसी शिव प्रताप शुक्ला को विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बनाया गया है। एडीएम आजमगढ़ संजय चावला को एडीएम (प्रशासन) झांसी, एडीएम रायबरेली सिद्धार्थ को एडीएम आजमगढ़ और एसडीएम गोंडा अशोक कुमार गुप्ता को एडीएम रायबरेली बनाया गया है।

वहीं सहायक नगर आयुक्त लखनऊ विकास सिंह को एसडीएम गोंडा, अपर नगर आयुक्त प्रयागराज राजीव कुमार शुक्ला को एडीएम आजमगढ़ और एसडीएम उन्नाव देवेंद्र प्रताप सिंह को अपर नगर आयुक्त प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह एडीएम सिद्धार्थनगर गौरव श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में OSD, एडीएम इटावा संदीप कुमार श्रीवास्तव को एडीएम सिद्धार्थनगर और एसडीएम जालौन मनोज प्रकाश को एडीएम (न्यायिक) इटावा बनाया गया है।

एसडीएम लखनऊ अंकित शुक्ला को एडीएम (प्रशासन) कानपुर देहात, एडीएम आजमगढ़ नरेंद्र सिंह को एडीएम (न्यायिक) कानपुर देहात, एसडीएम प्रयागराज आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को एडीएम (न्यायिक) सहारनपुर और अपर नगर आयुक्त लखनऊ अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow