केरल में छाया एनसीडीसी, अमित शाह भी पहुंचे स्टॉल पर - सहकार से समृद्धि का लगा जमावड़ा

केरल के कोल्लम में सहकार से समृद्धि सम्मेलन का आयोजन, अमित शाह ने किया उद्घाटन, NCDC के स्टॉल पर पहुंचे, 100 से अधिक किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

Oct 7, 2026 - 01:28
 0  14
केरल में छाया एनसीडीसी, अमित शाह भी पहुंचे स्टॉल पर - सहकार से समृद्धि का लगा जमावड़ा

कोल्लम(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- सहकारिता को गांव-गांव तक पहुंचाने की कवायद में जुटी एनसीडीसी ने केरल में जबरदस्त छाप छोड़ी है। कोल्लम के कंडारा में 26 सितंबर को NCCF ने "सहकार से समृद्धि" के नाम से बड़े राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

मंच पर खुद देश के गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे और उन्होंने सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में एनसीडीसी ने अपना खास स्टॉल लगाया, जहां किसानों और सहकारी समितियों के लिए लोन, सब्सिडी और नई योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई।

सबसे बड़ी बात -

जब गृह मंत्री अमित शाह प्रदर्शनी देखने निकले तो सीधे एनसीडीसी के स्टॉल पर पहुंच गए और योजनाओं को बारीकी से देखा। इस दौरान तिरुवनंतपुरम के रीजनल डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार सुमन ने एनसीडीसी का मोर्चा संभाला।

केरल के अलग-अलग जिलों से आए 100 से अधिक किसानों और सहकारी प्रतिनिधियों को कृषि, मछली पालन और गांव के विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow