लगातार तीसरी बार UP ने मारी बाजी, PMAY में बना देश में नंबर-1

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में यूपी लगातार तीसरी बार देश में नंबर-1 बना। लखनऊ में मंत्री ए.के. शर्मा सम्मानित, बोले- PMAY 2.0 में हर पात्र को मिलेगा पक्का घर।

Oct 6, 2026 - 23:40
Oct 7, 2026 - 00:02
 0  19
लगातार तीसरी बार UP ने मारी बाजी, PMAY में बना देश में नंबर-1

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में उत्तर प्रदेश ने फिर कमाल कर दिया है। लगातार तीसरी बार यूपी को पूरे देश में सबसे बढ़िया काम करने वाला राज्य चुना गया है। इस बड़ी कामयाबी पर लखनऊ के सूडा कार्यालय में जोरदार कार्यक्रम हुआ।

इसमें नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा को सम्मानित किया गया। मंत्री शर्मा ने कहा - ये यूपी के लिए गर्व की बात है। इसका पूरा क्रेडिट हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत को जाता है। पीएम आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा किया है।

उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी का धन्यवाद किया और कहा - अब हमारा टारगेट PMAY 2.0 है। कोई भी पात्र परिवार बिना घर के नहीं रहना चाहिए। काम में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया - लाभार्थी चुनने से लेकर घर बनाने तक का सारा काम तेजी और ईमानदारी से करो।

इस मौके पर प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद, सचिव अनुज कुमार झा, सूडा निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह समेत कई बड़े अफसर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow