विश्व विजय सिंह बने AICC के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान के सह-प्रभारी, गोरखपुर में खुशी की लहर
गोरखपुर से बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह को AICC ने राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति पर गोरखपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पीसीसी सदस्य गुड्डू तिवारी और महानगर उपाध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने बधाई दी।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही गोरखपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व — कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य महेन्द्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी और महानगर उपाध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए कहा कि विश्व विजय सिंह एक कर्मठ, जुझारू और जमीनी स्तर के नेता हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और वर्षों की कड़ी मेहनत को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके राष्ट्रीय सचिव बनने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और उत्तर प्रदेश के साथ ही राजस्थान के कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।
बधाई देने वालों में पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव तलत अजीज, बार काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद महरा, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद, डॉक्टर विजाहत करीम, डॉक्टर सुरहिता करीम, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी, मेनिका पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, निर्मला पासवान, रामजन्म यादव, ओमेन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
सभी ने विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचेंगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा।
What's Your Reaction?
