टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे, सीएम योगी ने चंपा देवी पार्क में किया वितरण

गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम, तुर्कवलिया के 172 छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरित किए। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

Nov 20, 2026 - 22:03
Nov 20, 2026 - 22:04
 0  22
टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे, सीएम योगी ने चंपा देवी पार्क में किया वितरण

गोरखपुर, 20 नवंबर। पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम, तुर्कवलिया गोरखपुर के 172 छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण टैबलेट वितरण योजना के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा चंपा देवी पार्क गोरखपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में टैबलेट वितरित किए गए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने टैबलेट वितरण योजना से होने वाले लाभों को छात्रों के साथ साझा किया।

महाविद्यालय के प्रबंधक ई. ए. एन. त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभाशीष दिया। उन्होंने सभी छात्रों से इस टैबलेट का सदुपयोग करने को कहा। योजना का लाभ पाकर सभी छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वकील धर दूबे ने कहा कि इस योजना से छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में डिजिटाइजेशन बढ़ेगा और छात्रों को पढ़ाई में आसानी होगी।

नोडल अधिकारी श्री राजीव सिंह ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस कार्यक्रम में डॉ. सतीश दुबे,  राजकुमार यादव,  अमित त्रिपाठी,  संदीप तिवारी, सत्यम यादव, सुधीर यादव, शिवम द्विवेदी, अभिषेक नाथ त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, कार्तिकेय पांडे आदि प्रवक्ता एवं कर्मचारीगण का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार