सीएम योगी की माताजी के निधन पर भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री राजीव मिश्रा ने जताया गहरा शोक

भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने माँ के स्नेह और संस्कार को जीवन की अनमोल धरोहर बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Nov 20, 2026 - 21:19
 0  20
सीएम योगी की माताजी के निधन पर भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री राजीव मिश्रा ने जताया गहरा शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

इस दुःखद अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री श्री राजीव मिश्रा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य माताजी का निधन एक अपूरणीय क्षति है। माँ का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार