लखनऊ मंडल में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लखनऊ मंडल में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Jun 21, 2026 - 14:58
 0  16
लखनऊ मंडल में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम बढ़ती उम्र में शारीरिक सक्रियता, मानसिक मजबूती और समग्र कल्याण में योग की भूमिका को रेखांकित करती है।

मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कोचिंग डिपो, रनिंग रूम, लॉबी, चिकित्सालयों और मनोरंजन संस्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम रेलवे अधिकारी क्लब संस्कृति, बन्दरियाबाग में हुआ, जहां मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नीतू, अन्य शाखाधिकारियों और उनके परिवारजनों ने योगाभ्यास में भाग लिया।

कार्यक्रम के बाद DRM गौरव अग्रवाल ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली में भी रोजाना सुबह कुछ समय योग के लिए निकालना चाहिए। योग भारतीय परंपरा की वह विधि है जो शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करती है और कई रोगों से राहत दिलाती है। उन्होंने सभी रेल कर्मियों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

बादशाहनगर और ऐशबाग रेलवे मनोरंजन संस्थान, अवध रनिंग रूम लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, गोंडा, डीजल लॉबी गोरखपुर, रेलवे अस्पतालों और RPF बैरकों पर भी योग प्रशिक्षकों ने त्रिकोणासन, पादहस्तासन, उष्ट्रासन, अर्धचक्रासन, शलभासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम कराए।

प्रशिक्षकों ने उच्च रक्तचाप, अर्थराइटिस, डायबिटीज, हृदय रोग, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं के लिए विशेष आसन और परामर्श दिए। कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, स्काउट-गाइड वॉलेंटियर्स, रेल कर्मी और उनके परिजन बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow