जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद परेड से वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ की RPF अकादमी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। मुख्य ड्रिल प्रशिक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में शहीद परेड निकली, IG बी. वेंकटेश्वर राव समेत अफसरों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मंगलवार को लखनऊ के जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी में पुलिस स्मृति दिवस पूरे जोश और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान देश के लिए शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
आपको बता दें कि हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। ये दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए 10 जवानों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की सीमा की रक्षा करते हुए जान दी थी। इस मौके पर अकादमी में मुख्य ड्रिल प्रशिक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में शहीद परेड निकाली गई।
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों ने परेड कर शहीदों को सलामी दी। कार्यक्रम में महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) सह निदेशक बी. वेंकटेश्वर राव, उप महानिरीक्षक चंद्र मोहन मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त तन्वी पी. गुप्ते, उप प्रधानाचार्य राजीव कुमार के साथ 04 सहायक सुरक्षा आयुक्त, परिवीक्षाधीन अधिकारी देवेन्द्र लाम्बा, रवि श्रीवास्तव, 05 निरीक्षक, 170 उप निरीक्षक प्रशिक्षु, रिक्रूट कांस्टेबल बैंड और अकादमी के 45 स्टाफ मौजूद रहे।
अधिकारियों ने हिन्द भास्कर से खास बात चित में बताया कि पुलिसकर्मियों का साहस और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। प्रशिक्षुओं से ईमानदारी और अनुशासन के साथ देश सेवा करने की अपील की गई।
What's Your Reaction?
