लखनऊ-बरेली रेलखंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 573 बिना टिकट यात्री पकड़े, 4.71 लाख की वसूली

लखनऊ-बरेली रेलखंड पर विशेष टिकट चेकिंग में 573 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, 4.71 लाख की वसूली हुई, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का सघन जांच अभियान जारी।

Nov 12, 2026 - 22:02
 0  24
लखनऊ-बरेली रेलखंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 573 बिना टिकट यात्री पकड़े, 4.71 लाख की वसूली

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- लखनऊ-बरेली टिकट चेकिंग अभियान के तहत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों यात्रियों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। मंडल की ओर से 10 नवम्बर को लखनऊ-बरेली-लखनऊ रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के निर्देश पर और एसीएम मोहित कुमार मेहंदीरत्ता के नेतृत्व में चेकिंग टीम ने ट्रेन संख्या 15127(काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस), 14207(पद्मावत एक्सप्रेस) और 14524(हरिहर एक्सप्रेस ) में लखनऊ से बरेली और वापसी में सघन जांच की। टीम में 6 टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ आरपीएफ के 3 जवान और एक महिला कर्मी सहित कुल 10 लोगों ने मोर्चा संभाला।

इसी दिन वापसी में ट्रेन नंबर 12556(गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस) और 11124(बरौनी - ग्वालियर मेल) में भी टिकट जांच अभियान चलाया गया। पूरे अभियान के दौरान 573 मामले पकड़े गए। इनसे किराए के रूप में 1,85,952 रुपये और जुर्माने के रूप में 2,85,623 रुपये वसूले गए। कुल 4,71,575 रुपये की वसूली हुई।

लखनऊ मंडल प्रशासन ने हिन्द भास्कर से बताया कि इस तरह के औचक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह बिना टिकट यात्रा न करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow