युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत पर सपा नेता सुशील टिबड़ेवाल ने जताया शोक, सीबीआई जांच और 5 करोड़ मुआवजे की मांग

युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत पर सपा नेता सुशील टिबड़ेवाल ने जताया शोक, सीबीआई जांच और 5 करोड़ मुआवजे की मांग

Jul 18, 2026 - 18:07
 0  30
युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत पर सपा नेता सुशील टिबड़ेवाल ने जताया शोक, सीबीआई जांच और 5 करोड़ मुआवजे की मांग

महराजगंज(हिन्द भास्कर):- सिसवा बाजार, शनिवार को युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने उनके आवास पर मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सिसवा विधानसभा से 2022 में सपा प्रत्याशी रहे सुशील टिबड़ेवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।

उन्होंने मृतक राहुल सिंह के पिता संजय सिंह और बड़े भाई रोहित सिंह से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल से मिलते ही फफक कर रोने लगे युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के पिता। पत्रकारों से बातचीत में टिबड़ेवाल ने राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इस प्रकरण में निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि राहुल सिंह एक प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक थे जिन्होंने अपने नवाचारों से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया था। ऐसे होनहार युवा की मौत कई सवाल खड़े करती है।

इसकी सच्चाई तभी सामने आएगी जब सीबीआई जांच हो। पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार से मांग की कि राहुल सिंह के परिवार को तत्काल 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब तक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में विफल रही है।

टिबड़ेवाल ने बताया कि इस पूरे प्रकरण से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया गया है और उनके निर्देश पर ही वह यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow