मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में 574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों को दिए चेक और किट
मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में 574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों को दिए चेक और किट
लखनऊ/बुलंदशहर(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने 574 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, आवास की चाबी, टूलकिट, आयुष्मान कार्ड, प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र तथा लैपटॉप भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, डिजिटल सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को नई गति देने वाली ये परियोजनाएं बुलंदशहर के समग्र विकास को नया आयाम देंगी।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर जनपद में समान रूप से विकास, रोजगार और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
