ट्रेन की पैंट्री कार से 680 बोतल अधोमानक पानी जब्त,अनधिकृत विक्रेता पर सख्त कार्रवाई

ट्रेन की पैंट्री कार से 680 बोतल अधोमानक पानी जब्त,अनधिकृत विक्रेता पर सख्त कार्रवाई

Jun 26, 2026 - 22:44
 0  22
ट्रेन की पैंट्री कार से 680 बोतल अधोमानक पानी जब्त,अनधिकृत विक्रेता पर सख्त कार्रवाई

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में यात्रियों को सुरक्षित खाद्य-पेय उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह के निर्देशन में कार्रवाई हुई।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक ओंकार नाथ वर्मा ने आज ट्रेन संख्या 20103 के रसोई यान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पैंट्री कार से 680 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया गया। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 13020 के निरीक्षण में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया गया।

दोनों ट्रेनों से जब्त की गई कुल 930 बोतल अधोमानक पानी को एलपीओ गोंडा में जमा करवा दिया गया है। ट्रेन संख्या 20103 में जाँच के दौरान एक अनधिकृत वेंडर को पकड़ा गया, जिसे ऑन-बोर्ड आरपीएफ स्टाफ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।

रेलवे का यह अभियान यात्री सेवा को और अधिक विश्वसनीय एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow