लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत वेंडरों पर सख्ती, 19 दिनों में 15 वेंडरों पर हुई कार्रवाई
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत वेंडरों पर सख्ती, 19 दिनों में 15 वेंडरों पर हुई कार्रवाई
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 01 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2026 के बीच वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान में कुल 15 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया।
ये वेंडर लखनऊ रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में बिना वैध प्राधिकरण के खानपान सामग्री बेच रहे थे। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
What's Your Reaction?
