मंत्री ए के शर्मा मऊ के तमसा तट स्थित महादेव मंदिर के घाट का करेंगे लोकार्पण

मंत्री ए के शर्मा मऊ के तमसा तट स्थित महादेव मंदिर के घाट का करेंगे लोकार्पण

Feb 13, 2026 - 20:20
 0  16
मंत्री ए के शर्मा मऊ के तमसा तट स्थित महादेव मंदिर के घाट का करेंगे लोकार्पण

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- जनपद मऊ के भ्रमण पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा 14 फरवरी को रहेंगे। इस दौरान मंत्री शर्मा तमसा नदी तट पर स्थित मऊ महादेव मंदिर परिसर में नव निर्मित एवं सुव्यवस्थित घाट का लोकार्पण करेंगे। तमसा नदी तट पर विकसित यह घाट क्षेत्र के श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा सिद्ध होगा।

इससे विभिन्न पर्वों के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा, बल्कि नगर क्षेत्र की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह नवनिर्मित घाट धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिक सुविधाओं के समन्वय का उदाहरण है। यह पहल स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों के सृजन में भी सहायक सिद्ध होगी।

मंत्री शर्मा अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी लेंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow