असम के मछलीपालन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, NCDC और राज्य सरकार ने IFDP पर की उच्चस्तरीय चर्चा
असम के मछलीपालन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, NCDC और राज्य सरकार ने IFDP पर की उच्चस्तरीय चर्चा
असम(हिन्द भास्कर):- गुवाहाटी में मछलीपालन और सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से NCDC के क्षेत्रीय निदेशक रॉबर्ट एच. टूथांग ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक में टूथांग और उनकी टीम ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (मछलीपालन) के.सी. साम्रिया, आईएएस, अतिरिक्त सचिव प्रशांत बर्काकोटी, मछलीपालन निदेशक गौरी शंकर दास, नोडल अधिकारी रतुल सरमा, चंदन चेट्री और FISHFED के FDO अरुपज्योति पतगिरी को NCDC की योजनाओं, गतिविधियों और विकासात्मक हस्तक्षेपों के बारे में जानकारी दी।
चर्चा का मुख्य फोकस असम के मछलीपालन क्षेत्र की विकास क्षमता को बढ़ाने और मौजूदा सहकारी प्रयासों को सुदृढ़ करने पर रहा। विशेष रूप से पूरे वैल्यू चेन को कवर करने वाली व्यापक परियोजना की संभावना पर जोर दिया गया। बैठक में पीएमएमएसवाई-II के तहत इंटीग्रेटेड फिशरीज डेवलपमेंट प्रोजेक्ट - IFDP शुरू करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
NCDC ने DPR तैयार करने में तकनीकी सहायता और सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि राज्य के मछलीपालन क्षेत्र को सशक्त बनाया जा सके।
What's Your Reaction?
