वनटांगिया में सीएम योगी ने जलाए खुशियों के दीप, 82 करोड़ की 52 परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर गोरखपुर के वनटांगिया तिनकोनिया नंबर तीन में ग्रामीणों के साथ दीपोत्सव मनाया। बच्चों को उपहार बांटे और 82 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर गोरखपुर के वनटांगिया समुदाय के बीच पहुँचकर दीपावली मनाई। वे तिनकोनिया नंबर तीन गांव पहुंचे, जहाँ ग्रामीणों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली के उपहार वितरित किए और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद ग्रामीणों के साथ दीप जलाकर खुशहाली, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 82 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरित की गईं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
वनटांगिया समुदाय के साथ दीपावली मनाने की अपनी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच काफी समय बिताया। दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कान ने पूरे गांव के दीपोत्सव को खास बना दिया।
What's Your Reaction?
