वरिष्ठ पत्रकार ललित रायजादा और फोटो पत्रकार आरबी थापा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार ललित रायजादा और फोटो पत्रकार आरबी थापा को श्रद्धांजलि दी गई, पत्रकारों ने उनके जीवन संस्मरण साझा किए।

Nov 5, 2026 - 17:49
 0  2
वरिष्ठ पत्रकार ललित रायजादा और फोटो पत्रकार आरबी थापा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ (हिन्द भास्कर):- मंगलवार को लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय ललित रायजादा और फोटो पत्रकार स्वर्गीय आरबी थापा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में वक्ताओं ने दोनों दिवंगत पत्रकारों के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके साथ जुड़े कई संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकारों के जीवन परिचय से संबंधित डायरी तैयार करने का भी सुझाव दिया।

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्रा ने राज्य सरकार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। शोक सभा में रविंद्र कुमार सिंह, हसीब सिद्दीकी, सुरेश बहादुर सिंह, गोविंद पंत राजू, वासेंद्र मिश्र, संजय जोहरी, शिवशरण सिंह, विश्वदेवराव, प्रेमकांत तिवारी, त्रिलोचन सिंह, अशोक राजपूत, अनिल त्रिपाठी, राजीव तिवारी बाबा, मोहम्मद जान तुर्की, शिव विजय सिंह, जुबेर अहमद, नजम एहसन और अनिल सैनी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow