लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद। बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन में भी बिक्री नहीं होगी।
लखनऊ में MLC चुनाव के चलते 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बार, भांग, ताड़ी और सैन्य कैंटीन पर भी रोक रहेगी।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- जिलाधिकारी विशाख जी ने स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव को देखते हुए बड़ा आदेश जारी किया है।
हिन्द भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि आदेश के तहत 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना वाले दिन जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।
इसमें देसी, अंग्रेजी, बीयर, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग, ताड़ी की दुकानें और सभी प्रकार के बार शामिल हैं। थोक बिक्री और सैन्य कैंटीनों पर भी यह रोक लागू रहेगी।
डीएम ने आबकारी और पुलिस विभाग को सख्ती से पालन कराने को कहा है। नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
