यूपी के एकमात्र मत्स्यजीवी सहकारी समिति को भारत टैक्सी का लाइसेंस मिला
यूपी के एकमात्र मत्स्यजीवी सहकारी समिति को भारत टैक्सी का लाइसेंस मिला
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भारत का परिवहन क्षेत्र लंबे समय से निजी कंपनियों के उच्च कमीशन और शोषण का शिकार रहा है। जिसे देखते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत की पहली सहकारी-आधारित राइड-हेलिंग सेवा 'भारत टैक्सी' का 5 फरवरी को दिल्ली मै शुभारंभ किया था।
वहीं आप को बता दे कि आने वाले तीन साल में देश के हर शहर तक भारत टैक्सी का विस्तार करने की तैयारी चल रही है। "भारत टैक्सी जिसे केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने ड्राइवरों को सशक्त बनाने के लिए शुरु किया है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की एकमात्र मत्स्य कोऑपरेटिव सोसाइटी बहुउद्देशीय मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड सदर शाहजहांपुर द्वारा सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने भारत टैक्सी सदस्यता प्राप्त की।
What's Your Reaction?
