प्रयागराज हादसे का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

प्रयागराज हादसे का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

Mar 23, 2026 - 22:03
 0  29
प्रयागराज हादसे का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सोमवार को प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज हादसे का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और स्थानीय प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों को तेजी से पूरा करे, घायलों के इलाज में किसी प्रकार को कोताही न हो और सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow