यूपी बनेगा ग्लोबल हब,मुख्यमंत्री योगी लॉन्च करेंगे एआई-आधारित 'निवेश मित्र 3.0'
यूपी बनेगा ग्लोबल हब,मुख्यमंत्री योगी लॉन्च करेंगे एआई-आधारित 'निवेश मित्र 3.0'
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेश मित्र 3.0 पोर्टल का शुभारंभ करेंगे, जो उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से राज्य के व्यावसायिक इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' (EoDB) को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नेक्स्ट-जनरेशन प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया निवेश मित्र 3.0 उद्योगों की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक स्वीकृतियों और क्लियरेंस को अधिक तेज़, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल बनाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम–2025 (पीपीपी) माडल पर आधारित अभिनव प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना' (DBFOT) का अनावरण किया जाएगा, जो निवेशकों को तत्काल उत्पादन शुरू करने में मदद करेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 85 निवेशकों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट (LoCs), एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट (ECs), सब्सिडी और भूमि आवंटन पत्र भी वितरित करेंगे। निवेश मित्र 2.0 की मजबूत नींव पर आधारित, जिसमें 43 विभागों की 530 से अधिक सेवाएं एकीकृत थीं। सेवा सूची को तर्कसंगत बनाते हुए इसे अब 40 से अधिक विभागों की 200 से कम सेवाओं तक सीमित किया गया है, जिससे अनावश्यक प्रक्रियाएं समाप्त होंगी और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इस प्लेटफॉर्म में निवेशकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई उन्नत सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें एआई-संचालित चैटबॉट द्वारा त्वरित सहायता, आवेदन की स्थिति पर रियल-टाइम SMS अलर्ट, एकीकृत कम्बाइंड एप्लिकेशन फॉर्म (CAF), तथा GIS-आधारित लैंड बैंक के माध्यम से उपयुक्त भूमि की आसान पहचान शामिल है। निवेशक अब अपने प्रस्तावों को ग्राउंड-ब्रेकिंग से लेकर व्यावसायिक उत्पादन तक ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
साथ ही, नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) के साथ एकीकरण से केंद्र और राज्य स्तर की स्वीकृतियों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं—आवेदन फॉर्म में लगभग 25% कम फील्ड, 15% कम दस्तावेज़ और करीब 20% कम प्रक्रियात्मक चरण शामिल किए गए हैं, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया अधिक तेज़ और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 तथा बायोप्लास्टिक्स नीति-2024 के तहत विभिन्न क्षेत्रों—मैन्युफैक्चरिंग, सीमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, आयरन एंड स्टील, सेवाएं और ऑटोमोबाइल—के लिए 85 LoCs और ECs वितरित करेंगे। साथ ही, ₹2,781.12 करोड़ की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल, आईआईडीसी दीपक कुमार, इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद अन्य मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी की टीम और देश भर के निवेशक भी उपस्थित रहेंगे।
What's Your Reaction?
