लखनऊ स्टेशन पर अवैध विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई

लखनऊ स्टेशन पर अवैध विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई

Mar 22, 2026 - 20:26
 0  20
लखनऊ स्टेशन पर अवैध विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ खानपान उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम और आरपीएफ/लखनऊ ने संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 पर खड़ी ट्रेन संख्या 15030 में निरीक्षण किया।

इस दौरान तीन अवैध विक्रेताओं को पकड़ा गया, जो बिना अनुमति के निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बेच रहे थे। उनके पास न तो वैध प्राधिकरण था और न ही खाद्य सामग्री विक्रय के दस्तावेज। इन विक्रेताओं को आरपीएफ/लखनऊ को सौंप दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow