भाजपा नेता डॉ. हिमांशु सेठी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के बने प्रदेश सह संयोजक, हरदोई में खुशी की लहर

भाजपा नेता डॉ0 हिमांशु सेठी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बने। हरदोई के शाहाबाद में जश्न का माहौल, समर्थकों में खुशी की लहर, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता।

Nov 1, 2026 - 23:59
 0  16
भाजपा नेता डॉ. हिमांशु सेठी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के बने प्रदेश सह संयोजक, हरदोई में खुशी की लहर

लखनऊ/हरदोई (हिन्द भास्कर ब्यूरो):- भारतीय जनता पार्टी ने हरदोई जिले के कद्दावर नेता डॉ. हिमांशु सेठी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। इस खबर के बाद शाहाबाद से लेकर पूरे हरदोई जिले में उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है।

बता दें कि डॉ0 हिमांशु सेठी शाहाबाद विधानसभा सीट 155 से लगातार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। नघेटा रोड पर उनका प्रसिद्ध सेठी डेंटल क्लीनिक है।

वे पेशे से जाने-माने दंत रोग विशेषज्ञ हैं। इससे पहले वे भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अवध क्षेत्र के संयोजक रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

पिता के निधन के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी:

ये नियुक्ति ऐसे वक्त पर हुई है जब कुछ दिन पहले ही उनके पिता स्वर्गीय हरगोविंद सेठी का निधन हुआ था। स्व. हरगोविंद सेठी पूरे हरदोई में एक प्रतिष्ठित समाजसेवी और पीडब्ल्यूडी के बड़े ठेकेदार के रूप में जाने जाते थे।

अपने मिलनसार स्वभाव के चलते पूरे जिले में उनका काफी सम्मान था। पिता के जाने के बाद बेटे को ये बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों में नया जोश आ गया है।

सोशल मीडिया पर सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हरदोई के राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow