तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 9 पुलिसकर्मी लापता - बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट

तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 9 पुलिसकर्मी लापता - बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट

Aug 26, 2026 - 21:24
 0  30
तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 9 पुलिसकर्मी लापता - बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घर, बाजार और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव में कई वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल भी टूट गया है।

बाढ़ के बाद टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि बॉर्डर पोस्ट पर मौजूद 25 से 30 अन्य लोग सुरक्षित हैं। इस बाढ़ का असर भारत पर भी पड़ सकता है।

इसे देखते हुए बिहार में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले हाई अलर्ट पर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की आशंका जताई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow