रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, लखनऊ मंडल से चलेंगी चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, लखनऊ मंडल से चलेंगी चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें

Aug 26, 2026 - 19:52
 0  25
रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, लखनऊ मंडल से चलेंगी चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- रक्षाबंधन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। रेलवे दो रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

पहली स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़-लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 04546 चंडीगढ़ से 27 अगस्त को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04545 लखनऊ से 28 अगस्त को दोपहर 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 17 कोच की होगी और अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए चलेगी। 

दूसरी स्पेशल ट्रेन

दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04012 दिल्ली से 27 अगस्त को रात 9 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04011 वाराणसी से 28 अगस्त को शाम 7 बजकर 50 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 कोच की होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी होते हुए चलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow