रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 दिन तक महिलाओं और उनके एक साथी को फ्री बस यात्रा
रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 दिन तक महिलाओं और उनके एक साथी को फ्री बस यात्रा
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर नगरीय विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सिटी बसों में महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।
यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान नगरीय बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं और उनके साथ एक साथी से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों को यात्रा खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
वे सम्मान और सहजता के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि पर्व के अवसर पर बहनों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा या आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े।
What's Your Reaction?
