वाराणसी में गरजे मंत्री ए.के. शर्मा: बोले- जल भराव पर युद्धस्तर पर काम करो, रास्ता रोकने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वाराणसी में गरजे मंत्री ए.के. शर्मा: बोले- जल भराव पर युद्धस्तर पर काम करो, रास्ता रोकने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sep 13, 2026 - 19:47
 0  17
वाराणसी में गरजे मंत्री ए.के. शर्मा: बोले- जल भराव पर युद्धस्तर पर काम करो, रास्ता रोकने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वाराणसी(हिन्द भास्कर):- शनिवार को सर्किट हाउस में नगर निगम, जल निगम और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बैठक की। बैठक में जनपद में जल भराव, जल निकासी, साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति की समीक्षा की गई।

मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि जनहित के सभी कामों को सबसे पहले पूरा किया जाए और जनता को किसी तरह की परेशानी न होने दी जाए।

युद्धस्तर पर हो जल भराव का काम

मंत्री शर्मा ने कहा कि जल भराव से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाए। जहां जल निकासी के लिए नई परियोजनाओं की जरूरत है, वहां तुरंत काम शुरू किया जाए ताकि जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इसके लिए दीर्घकालिक प्लान बनाने का भी निर्देश दिया।

नाले में बोरियां डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई

मंत्री शर्मा ने चिंता जताई कि कुछ लोग जानबूझकर गिट्टी की बोरियां डालकर नालों का पानी रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी नालों की रोज निगरानी हो और रुकावट मिलते ही तुरंत हटाई जाए।

बिजली के लटकते तार तुरंत ठीक हों

ऊर्जा विभाग को निर्देश देते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि बिजली सप्लाई में कोई रुकावट न हो। जर्जर और लटके हुए तारों को तुरंत ठीक किया जाए। आम जनता की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

बता दें कि इससे पहले देर रात मंत्री शर्मा ने खुद जल भराव वाले इलाकों का दौरा किया था और सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया था। बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी संदीप कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow