मुख्यमंत्री ने संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री ने संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में लगाई हाजिरी

Jun 24, 2025 - 18:59
 0  89
मुख्यमंत्री ने संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में लगाई हाजिरी

वाराणसी(हिन्द भास्कर):- सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। जहां उन्होंने काल भैरव का दर्शन-पूजन किया था। वहीं आज मंगलवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सुबह संकट मोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के चरणों में भी हाजिरी लगाई। उन्होंने यहां भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की। आप को बता दें कि मंगलवार को ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होटल ताज में है।

इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, स्वामी संतोष दास, संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow