गोमती नगर-मैलानी सवारी गाड़ी का संचालन डालीगंज से होगा
रेल प्रशासन ने 02 अक्टूबर को 55086 गोमती नगर-मैलानी सवारी गाड़ी का संचालन डालीगंज से करने का निर्णय लिया। गोमती नगर-डालीगंज के बीच रहेगी निरस्त।
गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से गाड़ी के संचालन में आंशिक बदलाव किया है।
02 अक्टूबर 2026 को गोमती नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 55086 गोमती नगर-मैलानी सवारी गाड़ी अपने निर्धारित स्टेशन गोमती नगर के स्थान पर डालीगंज जंक्शन से चलाई जाएगी।
इस वजह से यह गाड़ी गोमती नगर से डालीगंज के बीच निरस्त रहेगी। यात्रियों से अपील है कि वे डालीगंज स्टेशन से इस गाड़ी को पकड़ें।
What's Your Reaction?
