पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी की मनायी गयी पुण्य तिथि

अपनी पांचवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी

Aug 12, 2025 - 19:54
 0  29
पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी की मनायी गयी पुण्य तिथि

 पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पी०जी० कालेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर के श्रीमती शकुन्तला त्रिपाठी सभागार में दिनांक 12 अगस्त 2025 को संस्था के संस्थापक प्रबंधक पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी की पांचवी पुण्यतिथि  पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  रमाकान्त निषाद , राज्य मंत्री उ०प्र० सरकार, विशिष्ट अतिथि डॉ० अमरकान्त सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीनिवास शुक्ल ,संरक्षक उ०प्र० प्रधानाचार्य परिषद ने स्व०पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी की मुर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।

          इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रमाकांत निषाद ने कहा कि यहा कोई कॉलेज नहीं था बाढ़ का प्रकोप रहता था, स्व० त्रिपाठी ने इस कछार में कॉलेज की स्थापना कर बहुत हि पुनीत कार्य किया जिससे यहा को बच्चे शिक्षित होकर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहें हैं। 

  विशिष्ट अतिथि डॉ० अमरकान्त सिंह ने कहा कि किसी भी देश का निर्माण उस देश की लोगों की भावनाओं से होता है। 

 कार्यक्रम अध्यक्ष  श्रीनिवास शुक्ल ने कहा कि मैं स्व० त्रिपाठी जी को नमन करता हूँ महान शब्द उनके लिए छोटा होगा, उनमे सहायता की ललक थी उन्होंने बहुत लोगों का कल्याण किया। 

    सभी अतिथियों का स्वागत त्रिपाठी ग्रुप आफ एजूकेशन के प्रबन्धक ई०अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने  माल्यार्पण  अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।

स्वागत के क्रम मे इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ० अशोक कुमार द्विवेदी ने वक्तव्य के माध्यम से आये हुए समस्त अतिथियों का स्वागत किया। 

  कार्यक्रम मे डॉ० रविन्द्र त्रिपाठी, ज़फ़र अहमद ख़ां,डॉ० शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, गिरिजेश पाण्डेय , वाचस्पति शुक्ल, गोविन्द मिश्र सहित विभिन्न  लोगों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 पी०जी० कॉलेज के प्राचार्य डॉ० राम सांवले मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर डायरेक्टर ई० प्रशांत द्विवेदी,  कृष्ण मुरारी पाठक, डॉ० वकील धर दूबे, डॉ० सत्यप्रकाश नरायण यादव,  राजीव सिंह, राजकुमार यादव, डॉ० सतीश धर द्विवेदी, ओंकार नाथ त्रिपाठी, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, धर्मेन्द्र चौहान, संदीप तिवारी, अरविंद मौर्या, वन्दना पाण्डेय, वन्दना, रन्जू दूबे, प्रियंका त्रिपाठी, अनिता पाण्डेय, भीमधर दूबे, शिवम दूबे, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, हरीशनारायण, शिवबचन, अमित, सत्यम सुधीर, राजेन्द्र, पन्नेलाल गुप्ता, शोभित श्रीवास्तव, घनश्याम, आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन केशव शुक्ल ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow