विधि के विद्यार्थी लोकतंत्र को मजबूत करने में दें अपना योगदान - डॉ. पीयूष कुमार सिंह

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में संविधान दिवस पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 57 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील कुमार यादव, डॉ. श्वेता और डॉ. पीयूष कुमार सिंह रहे।

Nov 23, 2026 - 19:44
 0  9
विधि के विद्यार्थी लोकतंत्र को मजबूत करने में दें अपना योगदान - डॉ. पीयूष कुमार सिंह

डीडीयू के विधि विभाग में संविधान दिवस पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ, पहले दिन हुई भाषण प्रतियोगिता

-57 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विषय था - ‘भारतीय लोकतंत्र की रक्षा में संवैधानिक संस्थाओं का महत्व’

परिणाम 26 नवंबर को घोषित होंगे, विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत

गोरखपुर।

विश्वविद्यालय के विधि विभाग के तत्वावधान में आयोजित संविधान दिवस पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 57 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनमें हिंदी भाषी एवं कुछ अंग्रेजी भाषी भी थे।

बच्चों ने उत्साह के साथ अपने भाषण में विधिक पहलू के मद्देनजर भी अपना पक्ष रखा। प्रतिभागियों ने अपने-अपने वक्तव्यों से यह स्पष्ट किया कि किसी भी देश में अगर लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखना है तो निश्चित तौर पर उस देश की संस्थाओं को जीवंत बनाए रखना पड़ेगा, क्योंकि वही संस्थाएं उन नियमों एवं नीतियों का क्रियान्वयन करती हैं जो लोकतंत्र के मूल में स्थापित होती हैं।

भाषण का मुख्य विषय “भारतीय लोकतंत्र की रक्षा में संवैधानिक संस्थाओं का महत्व” था, जिस पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किए।

भाषण प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल के सदस्यों के तौर पर हिंदी विभाग से डॉ. सुनील कुमार यादव, इतिहास विभाग से डॉ. श्वेता एवं डीवीएनडीसी से डॉ. पीयूष कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रतिभागियों का निर्णायक मंडल के प्रत्येक सदस्य ने उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर डॉ. पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि विधि के विद्यार्थी लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि संविधान की समझ ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

प्रतियोगिता का अंतिम निर्णय 26 नवंबर को घोषित किया जाएगा एवं इसी अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार