प्रत्येक नारी मां शक्ति का रूप: ई० ए०एन०त्रिपाठी

Oct 10, 2024 - 20:53
 0  69
प्रत्येक नारी मां शक्ति का रूप: ई० ए०एन०त्रिपाठी

आज पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कालेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में दिनांक 10/10/2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान मे मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक इंजि ए एन त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक नारी मां शक्ति का रूप है। नारी का सम्मान, संवर्द्धन होना चाहिए। उन्हे शिक्षित और सामर्थ्य वान बनाने की जरूरत है तभी हमारा समाज सच्चे अर्थों में महान बनेगा।

 प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि नारी की पूजा जिस समाज मे होती है वहां देवताओं का वास होता है। हमें नारी का सम्मान सर्वोपरि रखना चाहिए।

कार्यक्रम आधिकारी डॉ शोभित श्रीवास्तव ने छात्राओं को शासन की विभिन्न योजनाओं जो बालिकाओं के संवर्धन से संबंधित है के विषय मे बताया।

इस अवसर पर स्थानीय थाने से आयी हुयी महिला पुलिस ऋतु कश्यप द्वारा छात्राओं को 1090 के विषय में विस्तार से बताया और कहा की छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है शासन और प्रशासन सदैव उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है। 

कार्यक्रम को कार्यक्रम आधिकारियों पन्नेलाल गुप्ता, सतेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।

इस अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow