स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्य तिथि पर गीता आश्रम में पुष्पांजलि, संत बोले - आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक हैं महाराज श्री

वृंदावन के गीता आश्रम में स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित हुआ। संतों ने कहा कि स्वामी गीतानंद महाराज आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके दिखाए रास्ते पर महामंडलेश्वर डॉ. अवशेषानंद महाराज उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं।

Nov 23, 2026 - 19:13
 0  10
स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्य तिथि पर गीता आश्रम में पुष्पांजलि, संत बोले - आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक हैं महाराज श्री

वृंदावन के गांधी मार्ग स्थित गीता आश्रम में हुआ पुष्पांजलि समारोह

संतों ने सेवाभावी कार्यों की सराहना की, कहा- डॉ. अवशेषानंद महाराज पूरा कर रहे उनके सपने

मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति एस.एस. कुलश्रेष्ठ हुए भावुक, देश-विदेश से पहुंचे शिष्य

 वृंदावन।

स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्य तिथि पर गांधी मार्ग स्थित गीता आश्रम में पुष्पांजलि समारोह आयोजित हुआ। समारोह में संतों और विद्वानों ने स्वामी गीतानंद महाराज के सेवाभावी कार्यों की सराहना की। कहा कि स्वामी गीतानंद महाराज श्री आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।

संतों ने कहा कि स्वामी गीतानंद महाराज के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए महामंडलेश्वर डॉ. अवशेषानंद महाराज आज भी उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी गीतानंद महाराज ने अपने देश की राजनीति को नई दिशा देने का भी काम किया था। आज भले ही 22वीं पुण्य तिथि मनाई जा रही हो, लेकिन उनके कार्य हम सभी को एक संदेश दे रहे हैं।

मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एस.एस. कुलश्रेष्ठ ने भावुक होते हुए स्वामी गीतानंद महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा कि महाराज श्री के सेवाभावी कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

पुष्पांजलि समारोह में संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज, स्वामी रामदेवानंद महाराज, स्वामी नवल गिरी महाराज, स्वामी सुरेशानंद परमहंस, स्वामी रमेशानंद महाराज, स्वामी आदित्यानंद महाराज, स्वामी अद्वैत मुनि महाराज, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, गंगा मंदिर पानीपत से आए निरंजन पाराशर, अनूप शर्मा तथा निर्मल आदि ने विचार व्यक्त किए।

गीता आश्रम की ओर से स्वामी डॉ. अवशेषानंद महाराज ने सभी अतिथि संतों और विद्वानों का आभार जताया। उन्होंने दोहराया कि स्वामी गीतानंद महाराज के सभी सेवा कार्य निरंतर चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे। देश-विदेश से बड़ी संख्या में आए महाराज जी के शिष्यों ने भी श्रद्धांजलि दी। संचालन आचार्य राजेंद्र द्विवेदी एवं पंडित निर्मल द्विवेदी ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार