बाराबंकी और रसौली में विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 371 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
लखनऊ मंडल ने बाराबंकी और रसौली में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। 371 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, 2.86 लाख जुर्माना वसूला गया, 36 को ACJRM के समक्ष पेश किया गया।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- लखनऊ मंडल में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मंगलवार को बाराबंकी जंक्शन और रसौली स्टेशन पर सघन टिकट जांच की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देशन में एसीएम मोहित कुमार मेहंदीरत्ता के नेतृत्व में 32 टिकट जांच कर्मचारी, 8 RPF और 6 GRP जवानों ने संयुक्त रूप से जांच की।
इस दौरान 6 ट्रेनों - गरीब नवाज एक्सप्रेस, अयोध्या-लखनऊ मेमू, बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय, मथुरा-छपरा, गोरखपुर-यशवंतपुर और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी में चेकिंग हुई। अभियान में 371 मामले पकड़े गए और 2,86,580 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
36 यात्रियों को ACJRM लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यात्री वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।
What's Your Reaction?
